सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं।

पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे।

जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला सजाया गया है।

सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं।

सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला सजावटी स्ट्रिंग लाइट्स से जगमगा रहा है। फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं